अमदाबाद में फसल क्षति अनुदान को लेकर बड़ा विवाद!
अमदाबाद में फसल क्षति अनुदान को लेकर बड़ा विवाद!

अमदाबाद में फसल क्षति अनुदान को लेकर विवाद
अमदाबाद में फसल क्षति अनुदान को लेकर बड़ा विवाद!₹10,000 की सरकारी सहायता में ₹4,000 मांगने का आरोप, किसानों ने खोला मोर्चा!


कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में भीषण बाढ़ से फसल बर्बाद होने के बाद अब फसल क्षति अनुदान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसानों का आरोप है कि सही तरीके से ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद कई पात्र किसानों के आवेदन बिना उचित कारण के अस्वीकृत कर दिए गए और उन्हें सरकारी सहायता से वंचित रखा गया।
किसानों ने सहायक तकनीकी प्रबंधन अमरेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि ₹10,000 की सहायता राशि दिलाने के बदले कथित तौर पर ₹4,000 यानी 40 प्रतिशत राशि की मांग की गई। किसानों का यह भी आरोप है कि जमीन नहीं रखने वाले कुछ लोगों को कथित तौर पर एडिटेड जमीन की रसीद के आधार पर लाभ दिया गया, जबकि वास्तविक रूप से फसल क्षति झेलने वाले किसान परेशान हैं।
डीएम और जिला कृषि पदाधिकारी से जांच की मांग
किसानों ने जिला पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा करने और पात्र किसानों को फसल क्षति अनुदान का लाभ दिलाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि क्या किसानों की शिकायत पर प्रशासन जांच करेगा? क्या लाभार्थियों के दस्तावेजों और भुगतान की समीक्षा होगी? और क्या वास्तविक प्रभावित किसानों को उनका हक मिल पाएगा?
फिलहाल ये किसानों द्वारा लगाए गए आरोप हैं। मामले की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।
आपकी राय क्या है? कमेंट में बताएं।
तंजीम आजाद
#Amadabad #Katihar #BiharNews #किसान #फसलक्षतिअनुदा
न #बाढ़ #कृषिविभाग




