E-Paperhttps://newsofkatihar.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेश

Φकटिहार: कटिहार जिला के अहमदाबाद पंचायत अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लाह के वार्ड संख्या 01, 02, 03 एवं 04 तथा

Φकटिहार: कटिहार जिला के अहमदाबाद पंचायत अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लाह के वार्ड संख्या 01, 02, 03 एवं 04 तथा

  1. Φकटिहार: कटिहार जिला के अहमदाबाद पंचायत अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लाह के वार्ड संख्या 01, 02, 03 एवं 04 तथा बैरिया पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। एक दिन की बारिश में ही सड़क पर कीचड़ एवं जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में सड़क की समस्या को लेकर बैठक एवं आपसी बातचीत हुई थी। इस दौरान अमीन के माध्यम से रास्ते से संबंधित विवाद को सुलझाने और समस्या का समाधान निकालने की बात कही गई थी।

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक दिन की बारिश में सड़क की ऐसी स्थिति है, तो आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने पर ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

ग्रामीणों एवं सामाजिक लोगों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द उचित पहल की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

जनहित में सड़क समस्या का जल्द समाधान होना बेहद जरूरी है।

रिपोर्ट: तंजीम आजाद

News of Katihar Live

सच की आवाज, समाज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!