Nana Patekar Death News Live: आज शाम को पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मुंबई में होगी प्रेयर मीट

Nana Patekar Death News Live Updates: नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से गुरुवार सुबह मौत हो गई. इससे जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ यहां बने रहिए.
Nana Patekar Death Live: नाना पाटेकर के निधन पर संजय दत्त हुए इमोशनल
संजय दत्त ने भी नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया. उन्होंने लिखा, “अभी भी यकीन करना मुश्किल है कि नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके साथ बिताए समय की कई सुखद यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. उनका जाना न केवल उन लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी है. हमने एक बेहतरीन अभिनेता, एक महान कलाकार और एक सचमुच खास इंसान को खो दिया है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं. नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले.”
Nana Patekar Death Live: आलिया भट्ट ने नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि दी
आलिया भट्ट ने भी नाना पाटेकर को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस दिग्गज एक्टर की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “अलविदा, नाना सर. आपने दुनिया को हंसाया, रुलाया और इन सबके बीच बहुत कुछ महसूस कराया. आपके जैसा कोई नहीं है.”
Nana Patekar Death Live: जूनियर एनटीआर ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि
पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने भी एक्स पर पोस्ट कर नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, “सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक, नाना पाटेकर सर के निधन से गहरा दुख हुआ है. उनके निभाए हर किरदार में एक खास ईमानदारी और गहराई होती थी, उनकी अदाकारी कभी बनावटी नहीं लगती थी, बल्कि ऐसा लगता था जैसे स्क्रीन पर असल ज़िंदगी चल रही हो. वे एक अद्भुत कलाकार थे और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.”
Nana Patekar Death Live: मनोज बाजपेयी नाना पाटेकर के निधन से शॉक्ड
मनोज बाजपेयी ने भी पोस्ट कर नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाता है. मनोज ने लिखा, ” शॉकिंग,अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि नाना पाटेकर जी हमारे बीच नहीं रहे. हममें से बहुत से लोग जो फ़िल्मों में जगह बनाने की उम्मीद लेकर मुंबई आए थे, उनके सफर ने हमें उम्मीद दी. उन्होंने हमें यह भरोसा दिलाया कि अपनी कला, अपनी अलग पहचान और जैसे आप हैं वैसे ही बने रहकर भी आप अपनी जगह बना सकते हैं. हमने अपने बेहतरीन कलाकारों में से एक को खो दिया है. नाना जी, आपकी बहुत याद आएगी. ओम शांति.”




