मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत भवन के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया
मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत भवन के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया

मनिहारी में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक अन्य धराया
मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत भवन के पास से एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया
। गिरफ्तार युवक की पहचान सोहराडांगी गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी अब्दुल सलाम के 22 वर्षीय पुत्र साकीम के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में कांड संख्या 507/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दोगच्छी केवाला निवासी 24 वर्षीय इन्द्रजीत मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की इन कार्रवाइयों से इलाके में अवैध हथियार और शराब से जुड़े मामलों पर कार्रवाई जारी रहने का संकेत मिला है।
#मनिहारी #कटिहार




