नौ महीने बाद मनिहारी-महेशपुर कारगिल के बीच मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू!
नौ महीने बाद मनिहारी-महेशपुर कारगिल के बीच मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू!
🚢 नौ महीने बाद मनिहारी-महेशपुर कारगिल के बीच मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू!
लंबे इंतजार के बाद मनिहारी से झारखंड के महेशपुर कारगिल घाट के बीच मंगलवार से मालवाहक जहाज सेवा फिर बहाल हो गई है। फिलहाल चारपहिया छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया है।
वहीं, ट्रक समेत बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन के लिए महेशपुर कारगिल घाट के पास सड़क निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य पूरा होते ही बड़े वाहनों का परिचालन भी शुरू होने की उम्मीद है।
करीब नौ महीने तक जहाज सेवा बंद रहने से बिहार के कई जिलों के गिट्टी कारोबारियों और ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब जहाज सेवा बहाल होने से व्यापारियों और ट्रक संचालकों में खुशी की लहर है।उम्मीद है कि जल्द ही ट्रक समेत बड़े मालवाहक वाहन भी जहाज के जरिए नदी पार करते नजर आएंगे और माल ढुलाई का कारोबार फिर रफ्तार पकड़ेगा।
मनिहारी (कटिहार) – महेशपुर कारगिल घाट
मनिहारी से तंजीम आजाद की खास रिपोर्ट




