E-Paperhttps://newsofkatihar.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेश

कटिहार: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सफल उद्भेदन, दो महिलाओं सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार, 08 सितंबर: कटिहार जिला के सहायक थाना अंतर्गत हरिशंकर नायक विद्यालय परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में हुई जेवरात चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए आभूषणों व नकदी के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
बीते 04 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर के बाहरी व गर्भगृह का ताला तोड़कर माता की प्रतिमा से सोने एवं चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में नगर (सहायक) थाना कांड संख्या-1169/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SIT टीम की त्वरित कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। दोनों मुख्य आरोपी पूर्व में भी इसी विद्यालय परिसर से पंखा, मोटर आदि चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अभिषेक कुमार उर्फ भुनाल (पिता- रघुनंदन सिंह, साकिन- मिरचाईबाड़ी, थाना- सहायक, कटिहार)
चंदन कुमार (उम्र- 28 वर्ष, पिता- मदन चौधरी, साकिन- जिला परिषद कार्यालय, थाना- सहायक, कटिहार)
दो महिला अभियुक्त

बरामद सामानों की सूची:
01 मांगटिका (सोने जैसा)
01 नथ (सोने जैसा)
01 चाँदी का हार (मोती लगा हुआ)
₹7,500/- नकद
घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने हुए कपड़े
01 लोहे का रॉड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!